मंगुभाई ने निर्माणाधीन आँगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कटनी, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज कटनी जिले के कोटी गांव में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन आँगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्री पटेल ने यहाँ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्मित हो रहे आँगनबाड़ी केन्द्र तथा आवास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आवास की गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बैगा समुदाय के हितग्राहियों के साथ संवाद किया और उन्हें हितलाभ वितरित किए।

Next Post

बुक फेयर की तैयारियां शुरू, सीईओ ने ली बुक सेलर व वेंडर्स की बैठक

Fri Feb 28 , 2025
ग्वालियर। निजी स्कूलों के बच्चों को रियायती दर पर किताबें, ड्रेस व स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिए पुस्तक मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस सिलसिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार की अध्यक्षता में पुस्तक विक्रेता, डिस्ट्रीब्यूटर व वेंडर्स की बैठक हुई। इस अवसर पर […]

You May Like