बुक फेयर की तैयारियां शुरू, सीईओ ने ली बुक सेलर व वेंडर्स की बैठक

ग्वालियर। निजी स्कूलों के बच्चों को रियायती दर पर किताबें, ड्रेस व स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिए पुस्तक मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस सिलसिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार की अध्यक्षता में पुस्तक विक्रेता, डिस्ट्रीब्यूटर व वेंडर्स की बैठक हुई। इस अवसर पर बुक फेयर के संबंध में जानकारी दी गई। सभी पुस्तक विक्रेताओं से बुक फेयर में अपनी-अपनी स्टॉल लगाने को कहा गया। जिला प्रशासन द्वारा 20 से 26 मार्च तक ग्वालियर मेला परिसर में बुक फेयर लगाया जाएगा। कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई बैठक में अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व टी.एन. सिंह, एसडीएम अतुल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार व डीपीसी रविन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्वालियर व डबरा के बुक सेलर व वेंडर्स मौजूद थे।

Next Post

हाईकोर्ट का फैसला : यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेजों की जांच ईओडब्ल्यू करेगी

Fri Feb 28 , 2025
ग्वालियर। मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बैंच ने बड़ा फैसला दिया है। जीवाजी यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेजों की जांच अब ईओडब्ल्यू करेगी।ग्वालियर-चंबल के सभी 200 निजी कॉलेजों की जांच होगी। हाईकोर्ट ने ईओडब्ल्यू को जांच के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि ऐसे ही एक मामले में कुलपति प्रो. अविनाश […]

You May Like