दूसरी सूची: 46 जिलों की नगर परिषदों में एल्डरमैन नियुक्ति के आदेश

Elderman – Nagar Palika Parishad (1)

भोपाल: राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 46 जिलों की करीब ढाई सौ नगर परिषदों के लिए एल्डरमैन की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार नियुक्त एल्डरमैन संबंधित नगर परिषदों के कार्यों में सहयोग करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भूमिका निभाएंगे।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इन एल्डरमैन का कार्यकाल वर्तमान नगर परिषद के कार्यकाल तक ही प्रभावी रहेगा। इसके अतिरिक्त यदि राज्य शासन द्वारा भविष्य में कोई अन्य आदेश जारी किया जाता है, तो उसके अनुसार कार्यकाल में परिवर्तन संभव होगा।
सरकार के इस निर्णय से नगर परिषदों में जनप्रतिनिधित्व को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में तेजी आएगी। पूरी सूची इस प्रकार है।

Next Post

शहर के दर्जनों इलाकों से हटाया गया अतिक्रमण, भारी मात्रा में सामान जब्त

Sun Mar 29 , 2026
भोपाल:नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. यह कार्रवाई, बाजारों और मुख्य मागोँ में आवागमन प्रभावित करने वाले अतिक्रमण पर की गई. इस दौरान कोलार इंडस टॉउन फेस-4, विनायक सिटी, इंडस टाउन, 11 मील चौराहा, भदभदा रोड, शास्त्री नगर, जवाहर […]

You May Like