शहर के दर्जनों इलाकों से हटाया गया अतिक्रमण, भारी मात्रा में सामान जब्त

भोपाल:नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. यह कार्रवाई, बाजारों और मुख्य मागोँ में आवागमन प्रभावित करने वाले अतिक्रमण पर की गई. इस दौरान कोलार इंडस टॉउन फेस-4, विनायक सिटी, इंडस टाउन, 11 मील चौराहा, भदभदा रोड, शास्त्री नगर, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, पीएनटी चौराहा, न्यू मार्केट इंडियन काफी हाउस, न्यू मार्केट टी.टी.नगर थाना, रोषनपुरा, बापू की कुटिया, गेमन इंडिया, माता मंदिर, रविन्द्र भवन, बोट क्लव, रविन्द्र भवन, कमलापार्क, लिंक रोड नंबर-2, तुलसी नगर, अरेरा कालोनी, 12 नंबर स्टॉप, एम.पी.नगर जोन-01, रचना टावर, रायसेन रोड ओरियंटल कालेज, प्रभात चौराहा, परिहार चौराहा, अषोका गार्डन अषोक विहार, सुभाष कालोनी, बाग उमराव दुल्हा, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नंबर-01, हमीदिया रोड, भोपाल टाकीज, डीआईजी बंगला, एलबीएस हास्पिटल, शाहजहांनाबाद, कलेक्टर आफिस, लालघाटी चौराहा आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाए गए. यहां से भारी तात्रा में ठेले, काउंटर, वाहन, अवैध तार फेसिंग, दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगाये गये शेड जब्त किए.

Next Post

मोदी की 'ज्ञान भारतम् सर्वे' में सभी दुर्लभ पांडुलिपियों को शेयर करने की अपील

Sun Mar 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे जनभागीदारी की भावना से अपनी प्राचीन पांडुलिपियों को ‘ज्ञान भारतम सर्वे’ में साझा करें, ताकि महान भारतीय संस्कृति और समृद्ध विरासत को संरक्षित किया जा सके।श्री मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम […]

You May Like