
दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलौद टपरिया के समीप तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने एक मासूम को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे रविवार शाम इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान टेकचंद्र पिता पवन विश्वकर्मा, उम्र 8 वर्ष, निवासी चिलौद टपरिया के रूप में हुई है।
घटना के बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
