मां नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया: यादव

भोपाल, 04 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है।

डॉ यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। अमरकंटक से निकलीं मां नर्मदा ओंकारेश्वर से होती हुईं बड़वानी के बाद गुजरात तक जाती हैं। मां नर्मदा अपने जलरूपी आशीष से निमाड़, मालवा सहित प्रदेश के सभी अंचलों की प्यास बुझाती हैं और सिंचाई के माध्यम से खेतों को तृप्त करने वाली माँ नर्मदा अन्नदाता किसानों के लिए जीवनदायिनी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ नर्मदा का आध्यात्मिक-धार्मिक सामर्थ्य, पुण्य सलिला को अपार श्रद्धा का आधार प्रदान करता है। आदि शंकराचार्य ने ओंकोरश्वर धाम पर ही शिक्षा ग्रहण की और समूचे देश में सनातन धर्म की संस्कृति को पुन: पुष्पित-पल्लवित किया। डॉ यादव ने जीवन, आस्था और संस्कार की अविरल धारा माँ नर्मदा का वंदन करते हुए प्रदेशवासियों को नर्मदा जयंती की बधाई दी।

Next Post

राशन में धांधली की शिकायत करने ग्रामीणों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे विधायक 

Tue Feb 4 , 2025
झाबुआ। जिले के ग्रामीण क्षेत्रांे में आए दिन शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर समय पर अनाज नहीं मिलने एवं सेल्समेन तथा अन्य कर्मचारियों की गडबडी की शिकायतें प्राप्त हो रहीं है, लेकिन जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई के प्रति लापरवाही बरती जा रहीं है। […]

You May Like