मृत या स्थानांतरित नागरिकों के नाम हटाए जाएंगे: गौरव

सिंगरौली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 28 अक्टूबर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जो 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस पहल का उद्देश्य है सही और त्रुटि-मुक्त मतदाता सूची तैयार कर लोकतंत्र को और सशक्त बनाना।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव बैनल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को एसआईआर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इस दौरान नये मतदाताओं को जोड़ा जाएगा, मृत या स्थानांतरित नागरिकों के नाम हटाए जाएंगे तथा मौजूदा सूचनाओं का संशोधन किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि प्रक्रिया के तहत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर ईएफ फार्म वितरित करेंगे, 9 दिसम्बर को प्रारूप सूची प्रकाशित होगी और 9 दिसम्बर से 8 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त होंगी। अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिकों को भी सूची में जोड़ा जाएगा। उन्होंने राजनैतिक दलों से अपेक्षा की कि वे बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश जाधव, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, एसडीएम सौरभ मिश्रा, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी सहित राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

Next Post

मारपीट के मामले में 7 वर्ष से फरार वारंटी गिरफ्तार

Thu Oct 30 , 2025
छिंदवाड़ा. विशेष पुलिस टीम ने 7 वर्षों से मारपीट के दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार 1,000 रुपए के ईनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशन में जिले में विशेष टीम गठित कर न्यायालयो द्वारा जारी स्थायी – गिरफ्तारी वारंटियो की […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।