शहबाज को थप्पड़ मारना फरहाना को पड़ा भारी

सलमान खान ने वीकेंड का वार में जमकर कंटेस्टेंट की क्लास लगाई। इस दौरान शहबाज बदेशा को थप्पड़ मारने पर फरहाना भट्ट को खूब सुनाया और चेतावनी देते हुए कहा कि आप घर से बाहर भी जा सकती थी।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ड्रामा लगातार अपनी चरम सीमा पर है। हर एपिसोड में घर में कंटेस्टेंट्स के बीच रोजाना छोटी-बड़ी बहसें और तकरार देखने को मिलती रहती हैं। लेकिन हालिया एपिसोड में फरहाना भट्ट और शहबाज बदेशा के बीच हुई एक घटना ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दरअसल,क फरहाना ने शहबाज को जोरदार थप्पड़ मार दिया था, लेकिन शहबाज ने इसे तकरार का मुद्दा बनाने की बजाय दोस्ताना अंदाज में निपटा दिया था।

हालांकि, वीकेंड के वार में सलमान खान ने इस मामले को उठाया और फरहाना की कार्रवाई पर जमकर आलोचना की। फरहाना ने तुरंत शहबाज से माफी मांगी। साथ ही सलमान उनके इस व्यवहार और समझदारी की तारीफ की और कहा कि संयम ही सबसे बड़ा स्टैंड होता है। लेकिन उनका मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।

Next Post

सडक़ पर लेटकर पूर्व चेंबर अध्यक्ष ने जताया विरोध

Mon Sep 29 , 2025
सतना :लगातार चली आ रही खस्ताहाल सडक़ की स्थिति ने पूर्व चेंबर अध्यक्ष को इस कदर आक्रोशित कर दिया कि वे तपती दोपहरी में ही गली में लेटते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे. लगभग 4 घंटे से अधिक समय तक जारी रहे विरोध प्रदर्शन के बाद  नगर निगम के उपायुक्त […]

You May Like