शादी समारोह में युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला

जबलपुर:कोतवाली थाना अंतर्गत दमोहनाका क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब एक युवक को बीच-बचाव करना महंगा पड़ गया। नशे में धुत एक बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार हनुमानताल सिंधी कैंप निवासी अविनाश अहिरवार (26), जो रोहित एजेंसी में सेल्समैन है, रात करीब 10:30 बजे अपने दोस्त सिद्धार्थ चौधरी के साथ दमोहनाका स्थित एमजी पैलेस में एक शादी समारोह में गया था।

वहां दो पक्ष आपस में विवाद कर रहे थे। अविनाश ने एक पक्ष को यह कहकर शांत कराने की कोशिश की कि सामने वाला व्यक्ति नशे में है, उससे बहस न करें। यह बात वहां मौजूद मेघराज चौधरी नाम के युवक को नागवार गुजरी। उसने अविनाश को धमकाते हुए कहा, तू मुझे नहीं जानता, दमोहनाका में मेरा नाम चलता है। उस वक्त विवाद शांत हो गया और अविनाश अपने दोस्त के साथ बुलेट से वापस लौटने लगा।
रास्ते में घेरकर किया हमला
रात करीब 11:30 बजे जैसे ही अविनाश और सिद्धार्थ दमोहनाका चौक के पास पहुंचे, मेघराज चौधरी ने अपने एक साथी के साथ उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने चलती बुलेट पर लात मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से चाकू निकाल लिए। हमले में अविनाश की पीठ पर तीन जगह और जांघ में चोट आई है, वहीं सिद्धार्थ के सीने और जांघ पर गहरे जख्म हुए हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

Next Post

शादी से लौट रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

Sat Feb 14 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत कुशनेर रिंग रोड ब्रिज के पास सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शादी से लौटते समय मृतक हादसे का शिकार हुआ।जानकारी के अनुसार कुशनेर पिपरिया निवासी अमन पटेल (33 वर्ष) कृष्णा मैरिज गार्डन रैपुरा से एक शादी समारोह अटेंड कर अपनी […]

You May Like