जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत कुशनेर रिंग रोड ब्रिज के पास सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शादी से लौटते समय मृतक हादसे का शिकार हुआ।जानकारी के अनुसार कुशनेर पिपरिया निवासी अमन पटेल (33 वर्ष) कृष्णा मैरिज गार्डन रैपुरा से एक शादी समारोह अटेंड कर अपनी एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 सीए 7675 से घर लौट रहा था।
जैसे ही वह कुशनेर रिंग रोड ब्रिज के पास पहुंचा, किसी अज्ञात कारण से उसका एक्सीडेंट हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिर में गंभीर चोट आने की वजह से अमन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के मित्र शुभम ठाकुर ने उसके बड़े भाई धीरेंद्र पटेल को दी। सूचना मिलते ही धीरेंद्र, सागर पटेल और अभय पटेल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां अमन का शव सड़क पर पड़ा मिला।
