कोल्हापुर में 62.45 लाख रुपये का गुटखा ज़ब्त, दो गिरफ्तार

कोल्हापुर, (वार्ता) महाराष्ट्र के कोल्हापुर पुलिस ने आज पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक से 62.45 लाख रुपये मूल्य का गुटखा ज़ब्त किया और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

एक गुप्त सूचना के आधार पर, इचलकरंजी, जयसिंहपुर और वडगन की पुलिस की एक संयुक्त टीम ने किनी टोल प्लाजा पर एक ट्रक को रोका और उसमें विमल पान मसाला गुटखा के 176 बैग बरामद किए।

उन्होंने 62,45,360 रुपये मूल्य का गुटखा और परिवहन में प्रयुक्त ट्रक, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है, ज़ब्त किया। ज़ब्ती की कुल कीमत 77.45 लाख रुपये है।

उन्होंने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान शहजाद मोहम्मद मुरबान खान (40) और रिजवान अहमद खान उर्फ रजा (32) के रूप में हुई है, दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आगे की जाँच जारी है।

Next Post

रत्नागिरी सड़क हादसे में पाँच लोगों की मौत

Wed Aug 20 , 2025
कोल्हापुर/रत्नागिरी, (वार्ता) महाराष्ट्र के तटीय रत्नागिरी जिले में एक ट्रक, एक ऑटोरिक्शा और एक जीप की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। यह दुर्घटना कल रात चिपलून-कराड मार्ग पर पिंपरी में हुई। […]

You May Like