नवभारत की खबर का असर: प्रभारी मंत्री ने सड़क की जांच के दिए निर्देश

सीधी।करोड़ों की लागत से बनी खाम्ह-गिजवार सड़क में दरार की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद नवभारत की रिपोर्ट का असर दिखाई दिया है। सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कलेक्टोरेट में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान इस सड़क की गुणवत्ता की जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए मंत्री ने कार्यपालन यंत्री को वन विभाग की अनुमति और भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों को पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मझौली बायपास की मरम्मत और लापरवाह उपयंत्री पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश भी दिए।

मंत्री जायसवाल ने सीधी रिंग रोड, सेमरिया बायपास सहित सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने, पीएमजीएसवाय की योजनाओं की सूची विधायकों को देने तथा चिन्हित सड़कों की प्राथमिकता से स्वीकृति के निर्देश भी दिए। सेतु निर्माण और भवनों के कार्यों में गुणवत्ता व समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। PIU द्वारा अधूरी जानकारी देने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने 2 दिन में विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए।

Next Post

सचिन तेंदुलकर ने भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड में जीत को सराहा

Thu Jul 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड में टी20 और वनडे में सीरीज जीत की सराहना की है। सचिन ने कहा, ”इंग्लैंड में जीतना हमेशा एक चुनौती होती है, और टी20 तथा वनडे दोनों में ऐसा करना टीम की तैयारी और मानसिकता […]

You May Like