सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले गए चोर

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 06, चौपड़ा मोहल्ला में बीती रात एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ित परिवार जब एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने गया था, तभी अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश श्रीवास निवासी चौपड़ा मोहल्ला ने बताया कि उनके चाचा चमन श्रीवास की बेटी की शादी रमन पैलेस में थी।

रात प्रकाश अपनी पत्नी मनीषा और बच्चों के साथ कार्यक्रम में ताला लगाकर पैलेस चले गए। जब प्रकाश अपनी पत्नी के साथ कपड़े बदलने घर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। ऊपर के कमरे में जाकर देखा तो वहां दरवाजे का ताला भी टूटा मिला और कमरे के अंदर रखी अलमारी का लॉक भी क्षतिग्रस्त था। चोरों ने अलमारी में रखे सोने का हार, सोने की चैन, चांदी की पायल, झाले, बच्चों के चांदी के चूड़े, बिछिया और अन्य कीमती गहनों के साथ-साथ करीब 25,000 रुपये नगद चोरी कर लिए हैं।

Next Post

बहन की आँखों में सजे सपने, अपनी पलकों पर संघर्ष

Sat Feb 14 , 2026
उज्जैन: प्रयागराज महाकुंभ में जो दो बहने वायरल हुई थी और अपनी नीली आंखों से चर्चा में आई. उसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार छाई रही. संतों-महंतों, महामण्डलेश्वरों के कुंभ में गंगा के तट पर माला कंठी रुद्राक्ष बेचने वाली बहनों की खूब चर्चा रही, एक बहन मुंबई ग्लैमर की […]

You May Like