नजीराबाद रोड और बाजार क्षेत्र में चला विशेष सफाई अभियान

सतना: डॉ.शेर सिंह मीना,आयुक्त नगर पालिक निगम सतना के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी अरविन्द प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नजीराबाद रोड पर जेसीबी मशीन एवं डंपर की सहायता से जमा कचरे का उठाव कराया गया।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र से लगभग दो डंपर कचरा हटाकर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया गया।इसके साथ ही दुर्गा मंदिर, पटेल होटल से हनुमान चौक, गांधी चौक, शास्त्री चौक, लालता चौक एवं जय स्तंभ चौक तक के व्यस्त बाजार क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई दलों द्वारा सड़क किनारे जमा धूल, मिट्टी एवं कचरे का उठाव कर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।
इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 10 में फाटक के समीप स्थित बड़े नाले की सफाई कराई गई। नाले से गाद एवं कचरा हटाए जाने से जल निकासी व्यवस्था में सुधार हुआ तथा आगामी वर्षा के दौरान जलभराव की संभावनाओं को कम करने में मदद मिलेगी।साथ ही वार्ड क्रमांक 2 में होंडा एजेंसी के पीछे एवं आस पास के क्षेत्र में जेसीबी एवं डंपर की सहायता से जमा कचरे का उठाव कराया गया।

सफाई कार्यों के दौरान संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। सफाई अभियान के दौरान कचरा उठाव एवं नाला सफाई कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया गया।

Next Post

अमेरिका ईरान शांति समझौते पर भड़के नेतन्याहू, बोले- ट्रंप और मेरी राय एक नहीं, किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे परमाणु बम

Tue Jun 16 , 2026
अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई महीनों से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर सहमति बन गई है। आगामी शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में इस समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर होने हैं। हालांकि, इस वैश्विक घटनाक्रम के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन […]

You May Like