नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
श्री मोदी राष्ट्रपति से मिलने शाम को राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।
राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के अनुसार श्री मोदी ने श्रीमती मुर्मु से शिष्टाचार के नाते यह मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट किया।
