गयाजी से लौट रहे दो भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत

सतना: मैहर जिले में शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में दमोह के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों गयाजी से पिंडदान कर इनोवा कार से दमोह लौट रहे थे। ग्राम पोड़ी के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक का उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम पोड़ी के पास रात करीब 3 बजे हुआ। इनोवा कार क्रमांक MP 20 BA 5139 में दमोह के संजय गंगेले, उनके भाई सुधीर गंगेले और चालक राजा रैकवार सवार थे। कार गयाजी से पिंडदान और श्राद्ध के बाद दमोह लौट रही थी। इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डॉ. संजय गंगेले (59) और उनके बड़े भाई सुधीर गंगेले (61) की मौत हो गई। सुधीर गंगेले शासकीय स्कूल में प्राचार्य थे, जबकि संजय गंगेले चिकित्सक थे।
संजय गंगेले की पत्नी डॉ. श्रद्धा गंगेले भी चिकित्सक हैं। हादसे के समय वह भोपाल में थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। हादसे में कार चालक राजा रैकवार (27) गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की विवेचना जारी

पुलिस को हादसे की सूचना सुबह करीब 4 बजे मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। प्रारंभिक जानकारी में चालक को झपकी आने या हाईवे पर अचानक मवेशी आने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने हादसे की वजह को लेकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद चलेगा।

Next Post

अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हुआ हंगामा

Sun Oct 4 , 2026
सतना: मैहर जिले के अमरपाटन सिविल अस्पताल में शनिवार तड़के इलाज के दौरान एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लापरवाही के चलते मरीज की मौत हो जाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में न सिर्फ जमकर हंगामा किया। बल्कि ड्यूटी रूम […]

You May Like