सडक़ हादसों में पांच घायल

जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल मेें हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में पांच लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पाटन पुलिस ने बताया कि रामकिशोर ठाकुर निवासी ग्राम महुआखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वासन पाटन तेंदुखेड़ा रोड पर तेंदुखेड़ा तरफ से आ रही सफेद रंग की कार का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वह मोटर सायकल सहित गिर गया जिससे उसे चोट आ गई।

इसी प्रकार कटंगी थाने में ब्रजेश ठाकुर 24 वर्ष निवासी सिंगपुर जबेरा जिला दमेाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रज्ञाधाम के पास कार क्रमांक एमपी 20 जेड जेड 5378 ने सुलेखा, गेंदालाल, गोपाल को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे तीनों को चोट आ गई। इसी प्रकार सिहोरा थाने में राहुल श्रीवास 33 वर्ष निवासी आजाद वार्ड सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि शाम 5 बजे अपनी मोटर सायकिल से झण्डा बाजार की तरफ मृगनयनी रोड से जा रहा था मृगनयनी के पास एक मोटर सायकिल सीडी डीलक्स का चालक अमन अग्रवाल निवासी पालीवाल कालोनी तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आया एवं सामने से टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया उसे कमर मे चोट आ गयी तथा उसकी मोटर सायकिल क्षतिग्रस्त हो गयी है।

Next Post

कबाड़ की दुकान में लगी आग, दमकल ने आसपास की दुकानें बचाईं

Mon Feb 2 , 2026
इंदौर: सुदामा नगर क्षेत्र में सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भगवती द्वार के पास स्थित एक कबाड़ दुकान में अचानक आग भड़क उठी. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं. सूचना मिलते ही दमकल अमला मौके पर पहुंचा और करीब […]

You May Like