एएसपी अचानक पहुंची थाने, केस पेंडिंग, रजिस्टरों में गड़बड़ी देख जताई नाराजगी, लगाई फटकार

जबलपुर: गोसलपुर थाने में उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जोन 3 आईपीएस श्रीमती अनु बेनीवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गईं। एएसपी के इस औचक दौरे से थाने के अधिकारी और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान थाने में सुरक्षा और कामकाज को लेकर कई लापरवाहियां सामने आईं, जिस पर एएसपी ने सख्त नाराजगी जाहिर की बल्कि फटकार भी लगाई।

हवालात में सुरक्षा जाली गायब मिली, जिसे तुरंत लगाने के सख्त निर्देश दिए गए।इसके अलावा लंबे समय से लंबित पड़े अपराधों को देखकर एएसपी भडक़ गईं और कड़े लहजे में सभी मामलों का तत्काल निराकरण करने का आदेश दिया। इतना ही नहीं थाने के सरकारी रिकॉर्ड और रजिस्टरों की जांच में भारी कमियां पाई गईं, जिस पर एएसपी ने जिम्मेदार स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने इन सभी खामियों को दुरुस्त करने के लिए केवल 10 दिन का समय दिया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी और रिकॉड्र्स का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही, थाने में मौजूद फरियादियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
टूटे बैरीकेड्स और मिली गंदगी, सोमवार को फिर चेक करने पहुंचेंंगी-
थाना परिसर में जगह-जगह गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके अलावा, खंडहर हो चुके बैरीकेड्स की तत्काल मरम्मत कराने को कहा। एएसपी अनु बेनीवाल ने साफ कर दिया है कि वे सोमवार को दोबारा गोसलपुर थाने का रुख करेंगी। इस पुन:निरीक्षण (रिव्यू) के दौरान वह खुद निर्देशों की जमीनी हकीकत देखेंगी। इस खबर से थाने के स्टाफ की रात की नींद उड़ चुकी है, इस अल्टीमेटम के बाद से ही पूरा थाना स्टाफ अपनी कमियों और व्यवस्थाओं को सुधारने में जुट गया है

Next Post

स्टोर रूम से 7 हजार की मोटर ले उड़े चोर

Sun Jul 5 , 2026
इंदौर: बड़गोंदा पुलिस ने स्टोर रूम से डामर प्लांट की मोटर चोरी होने के मामले में तीन दिन बाद प्रकरण दर्ज किया है. चोर 7 हजार रुपए कीमत की पांच हॉर्स पावर की मोटर चुराकर फरार हो गए.ग्राम आशापुरा स्थित अनमोल रेस्टोरेंट के पास बने स्टोर रूम से एक से […]

You May Like