मुरैना में बस नाले में घुसी, बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हादसा

मुरैना:मुरैना-अंबाह रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया। अंबाह के पास बडफरा गांव में जीनियस स्कूल के पास एक यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर नाले में जा घुसी। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस मुरैना से अंबाह होते हुए पोरसा की तरफ जा रही थी और सवारियों से भरी हुई थी। बस में सफर कर रहे रामस्वरूप ने बताया कि अंबाह से महज 2 किलोमीटर पहले अचानक एक मोटरसाइकिल बस के सामने आ गई।

बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने स्टेयरिंग घुमाया और बस सड़क किनारे बने नाले में उतर गई। हादसे के वक्त बस की रफ्तार कम थी, इसलिए बस पलटी नहीं और बड़ा नुकसान टल गया। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई लेकिन जब सभी सुरक्षित बाहर निकले तो लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर पोरसा के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Next Post

एनआईए की बड़ी कार्रवाई: म्यांमार आतंकी कनेक्शन में सात विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Wed Mar 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सात विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह यूक्रेनी नागरिक और एक अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। इन पर म्यांमार में आतंकी गतिविधियों से जुड़े प्रशिक्षण देने का आरोप है। एनआईए के अनुसार, सभी आरोपी […]

You May Like