दमोह: दमोह शहर के हटा नाका स्थित देसी/अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान (संजीत राय) को सीज करने की कार्रवाई की गई।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा दिनांक 3 जून 2026 को जारी निर्णय अंततः सही साबित हुआ। संजीत राय द्वारा मदिरा दुकान ‘डी’ का संचालन गलत स्थान पर किया जा रहा था।इस पर कलेक्टर ने स्वयं संज्ञान लेकर मौका निरीक्षण के पश्चात दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया था।
लेकिन इसके बाद आयुक्त आबकारी द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से उस आदेश पर स्थगन दे दिया गया था। मामला जब माननीय उच्च न्यायालय पहुंचा तो कमिश्नर द्वारा रातों-रात मदिरा दुकान ‘डी’ को बंद करवा दिया गया। इससे स्पष्ट होता है कि कलेक्टर द्वारा की गई कार्रवाई पूर्णतः नियमानुसार और सत्य थी।प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित हो रही शराब दुकान पर आखिरकार रोक लग सकी।
