रिश्वत कांड में फिर फंसा एक जेई, लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला, कार्रवाई कम वसूली ज्यादा के आरोप में जांच शुरू

रीवा:बिजली विभाग में कार्रवाई के नाम पर वसूली का खेल एक बार फिर सामने आया है। लोकायुक्त ने शहर संभाग में पदस्थ जेई प्रदीप दुबे के खिलाफ रिश्वत मांगने और लेने का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार गढ़ी रोड स्थित एक उपभोक्ता के घर रेड मारने गए जेई और आउटसोर्स कर्मचारी ने कार्रवाई कम और वसूली ज्यादा की। उपभोक्ता ने रिश्वत मांगने का वीडियो बनाकर लोकायुक्त एसपी को शिकायत दी थी।

जिस कुर्सी पर पहले किशोर त्रिपाठी फंसे थे
ये वही कुर्सी है जिस पर पहले मध्यटंकी जेई किशोर त्रिपाठी रिश्वत लेते पकड़े गए थे। तब उनका स्थानांतरण पश्चिम संभाग किया गया था। अब उसी कुर्सी पर बैठे प्रदीप दुबे भी लोकायुक्त के रडार पर आ गए हैं।

लोकायुक्त की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर अपराध क्रमांक 119/2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

लोकायुक्त के पत्र पर जेई को हटाया गया
प्रकरण दर्ज होने के बाद लोकायुक्त रीवा एसपी ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा। इसके बाद प्रदीप दुबे को अन्यत्र हटाने की कार्रवाई की गई। उन्हें हिन्नौता डीसी पश्चिम संभाग भेजा गया है।

मामला दबाए बैठा है विभाग
बिजली विभाग के जेई के खिलाफ लोकायुक्त ने प्रकरण दर्ज किया लेकिन मामले का खुलासा नहीं किया। सूत्रों की मानें तो प्रदीप के अलावा और भी अधिकारियों की शिकायतें हैं। विभाग मामले को उजागर होने के बाद ही शहर संभाग से जेई को इधर-उधर कर देता है।

Next Post

निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पर घिरी सरकार: कांग्रेस विधायक ने बताया शिक्षा व्यवस्था के लिए ख़तरा

Wed Jul 22 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सरकार पर उच्च शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए विधेयक का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधन प्रदेश में उच्च शिक्षा के मानकों को गिराने के साथ […]

You May Like