एनएसयूआई का जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में संगठन ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पांच, रायसीना रोड स्थित संगठन के मुख्यालय से जंतर-मंतर की ओर मार्च किया। मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही और मतदाता सूचियों और चुनाव संचालन से जुड़े मुद्दों पर निर्वाचन आयोग से जवाब देने की मांग की। जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग की। इसके बाद पुलिस ने श्री जाखड़ समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले श्री जाखड़ ने कहा कि छात्रों को हिरासत में लेकर लोकतंत्र की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब सार्वजनिक रूप से देने की मांग की।

.....

Next Post

दक्षिण कोरिया ने सीमा रेखा से जुड़े मुद्दों पर उत्तर कोरिया के साथ बातचीत का रखा प्रस्ताव

Fri Oct 2 , 2026
टोक्यो, 02 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्री चुंग डोंग-यंग ने पिछले हफ़्ते विसैन्यीकृत क्षेत्र में हुए बारूदी सुरंग विस्फोट पर उत्तर कोरिया को बातचीत शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इस विस्फोट में दक्षिण कोरिया के तीन सैनिक घायल हो गए थे। यह जानकारी योनहाप समाचार एजेंसी ने […]

You May Like