नरसिंहपुर:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की माताजी, श्रीमती यशोदा पटेल के देवलोकगमन के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद उनके गोटेगांव स्थित निवास पहुँचे।
उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने सांत्वना व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी।
