पिछोर में ‘संविधान बचाओ सभा’ की अनुमति रद्द

शिवपुरी: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बीती रात शिवपुरी पहुंचे। इसी बीच, पिछोर में आज होने वाली ‘संविधान बचाओ सभा’ को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह सभा दलित पिछड़ा समाज संगठन, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और ओबीसी महासभा के तत्वावधान में पिछोर बस स्टैंड पर आयोजित होनी थी। पिछोर के एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से इस अनुमति को रद्द कर दिया।

पुलिस थाना पिछोर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आज 24 नवंबर को पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं है और अन्य कार्यक्रमों में ड्यूटी लगने के कारण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जा सकती।इस आयोजन में दामोदर यादव भी शामिल होने वाले थे, जो पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अपने बयानों के कारण लगातार सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में निकाली गई उनकी धार्मिक पदयात्रा का भी यादव ने जोरदार विरोध किया था।

अनुमति निरस्त होने पर दामोदर यादव ने एक वीडियो जारी कर प्रशासन पर जानबूझकर कार्यक्रम रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले अनुमति दी गई, फिर पुलिस बल की कमी का बहाना बनाकर इसे रद्द कर दिया गया, जो नियम विरुद्ध है। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आवभगत में लगा है।

Next Post

मेसी ने मियामी को कॉन्फ्रेंस फाइनल में पहुंचाया

Mon Nov 24 , 2025
वॉशिंगटन, 24 नवंबर (वार्ता) लियोनेल मेसी ने एक गोल किया और तीन असिस्ट दिए, जिससे इंटर मियामी एफसी सिनसिनाटी को 4-0 से हराकर एमएलएस ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस फाइनल में पहुंच गया। मियामी का मुकाबला अगले वीकेंड न्यूयॉर्क सिटी से होगा, जिसमें जीतने वाली टीम एमएलएस कप के डिसाइडर में जगह बनाएगी। […]

You May Like