भोपाल, 16 मार्च (वार्ता) गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुजरात में शिष्टाचार भेंट की।
आधिकारिक जानकारी में आज यहां बताया गया कि श्री शुक्ल ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर राज्यपाल श्री देवव्रत का अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर राज्यपाल श्री देवव्रत से विस्तृत चर्चा हुयी।
