जीवाजी विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि आज, अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी भी ले सकेंगे प्रवेश

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अध्ययन शालाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है।

प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर विवेक बापट ने बताया कि इस वर्ष विशेष सुविधा के तहत वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने स्नातक या स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

प्रो. बापट ने बताया कि इस निर्णय से बड़ी संख्या में ऐसे छात्रों को राहत मिलेगी जो समय पर आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन परिणाम घोषित न होने के कारण असमंजस में थे। आवेदन के समय उन्हें अपने परीक्षा देने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा, और चयन होने की स्थिति में परिणाम घोषित होने के बाद ही अंतिम प्रवेश मान्य किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन फिर संबंधित विभाग में जमा करें। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Next Post

जहरीले सर्प के काटने से बालिका ने तोड़ा दम

Thu Jun 19 , 2025
सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम लालीमाटी निवासी एक 13 साल की बालिका को बीती शाम जहरीले सर्प ने काट लिया। जहां सामुदायिकत स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालीमाटी निवासी ज्योति गुप्ता पिता बबुलेश गुप्ता उम्र […]

You May Like