जबलपुर: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने धन्वंतरि नगर के ब्लिंकिट स्टोर्स में दबिश दी यहांं से 12 हजार कीमत का घी जब्त किया गया। अधारताल स्थित विशाल मेगा मार्ट से ब्राउन चना और मिर्च पाउडर के नमूने लिए। इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठानों में भी छापेमारी हुई है जहां से नमूने जांच के लिए जब्त किए गए है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के मुताबिक सोमवार को धन्वन्तरि नगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर्स में दबिश दी गई गोवर्धन घी का नमूना लिया गया एवं 12 हजार रुपये का गोवर्धन घी जब्त किया गया।
इसी प्रकार ग्रीन सिटी स्थित राहुल सेल्स से पारस घी तथा अधारताल स्थित विशाल मेगा मार्ट से प्योर बेस्ट ब्रांड एवं नमस्ते इंडिया ब्रांड के घी के नमूने परीक्षण के लिए लिये गये। आधारताल स्थित विशाल मेगा मार्ट से ब्राउन चना और मिर्च पाउडर के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी 6 नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
