तीसरी बार सफल हृदय प्रत्यारोपण कर एम्स ने रचा इतिहास 

भोपाल। एम्स ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए तीसरा हृदय प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस प्रत्यारोपण के लिए हृदय एक ब्रेन डेड मरीज से प्राप्त किया गया। मरीज के परिजनों ने दूसरों की जान बचाने की भावना से अंग दान के लिए सहमति दी। जिसने इस अत्यंत जटिल प्रक्रिया को संभव बनाया। इस कदम से समाज में अंग दान के महत्व और मानवीय संवेदनाओं को और अधिक मजबूत राह मिल रही है।

प्रत्यारोपण एम्स भोपाल की कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी टीम द्वारा कार्डियोलॉजी और एनेस्थीसियोलॉजी विभागों के सहयोग से विशेषज्ञता के साथ संपन्न किया गया। सीटीवीएस टीम में डॉ योगेश निवारिया, डॉ एम किशन, डॉ सुरेंद्र यादव, डॉ राहुल शर्मा, डॉ विक्रम वट्टी और डॉ आदित्य सिरोही शामिल रहे। वहीं कार्डियोलॉजी विभाग से डॉ भूषण शाह और डॉ सुदेश प्रजापति ने इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्डियक एनेस्थेटिस्ट टीम का नेतृत्व डॉ वैशाली वैडेस्कर के मार्गदर्शन में डॉ पूजा, डॉ हरीश और डॉ नागभूषणम ने किया और इस टीम ने प्रत्यारोपण प्रक्रिया को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने में अहम योगदान दिया।

हृदय प्रत्यारोपण क्यों है मुश्किल

हृदय प्रत्यारोपण चिकित्सा विज्ञान की सबसे जटिल प्रक्रियाओं में से एक है। इसका मुख्य कारण उपयुक्त दाता का मिलना अत्यंत कठिन होना है। हृदय केवल ब्रेन डेड मरीज से ही प्राप्त किया जा सकता है और दाता व मरीज के बीच पूर्ण सामंजस्य जरूरी होता है। हृदय को शरीर से निकालने के बाद सीमित समय तक ही सुरक्षित रखा जा सकता है, इसलिए पूरी प्रक्रिया समय की कड़ी चुनौती के साथ पूरी करनी होती है।

यह उपलब्धि से संस्थान को गर्व का क्षण प्राप्त हुआ है।यह तीसरी बार है जब एम्स ने सफलता पूर्वखरदाय प्रत्यारोपण से इतिहास रचा है।

डॉ माधवानंद, डॉयरेक्टर, एम्स, भोपाल

Next Post

बिहार की जनता के विश्वास की जीत हुई है: राजेन्द्र शुक्ल

Fri Nov 14 , 2025
रीवा। बिहार विधानसभा चुनाव में हुई जीत का जश्न भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर मनाया गया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि यह बिहार की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों पर अपने विश्वास […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।