
रीवा। बिहार विधानसभा चुनाव में हुई जीत का जश्न भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर मनाया गया.
इस दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि यह बिहार की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों पर अपने विश्वास का प्रतीक है. श्री शुक्ल ने कहा कि बिहार की जनता ने जाति पांति को किनारे करते हुए विकास पर ध्यान दिया है और इस बार पूरे बिहार में एनडीए की झोली सीटों से भर दी है. भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह कोई सामान्य जीत नहीं है इस जीत का संदेश बहुत दूर तक जाएगा इस जीत का संदेश है कि बिहार की जनता अब जागरूक हो गई है वह किसी बहकावे मे नहीं आने वाली है. इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता राम सिंह, महाबली गौतम, जिला महामंत्री उमाशंकर पटेल, विवेक गोतम, जीवनलाल साकेत, जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाठक, शरद साहू, अशोक सिंह गहरवार, संध्या कोल, राजेश सिंह, जिला मंत्री सुमन शुक्ला मौजूद रही.
