
बेगमगंज। निकटवर्ती ग्राम मदनी में बिजली विभाग द्वारा रखी गई ,डीपी में अचानक विस्फोट हो गया । जिससे आग फैलकर पास ही गेहूं की फसल में लग गई ।
वह तो ग़नीमत रही कि किसानों के घर आजू-बाजू थे तो उन्होंने तत्काल अपनी सिंचाई मोटरों को चालू करके फसल एवं घर को जलने से बचा लिया । अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
किसानों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा रविवार को नई डीपी रखी गई थी।
जिसमें अचानक ब्लास्ट हो जाने से आग फैल गई लेकिन सभी की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया । जिससे बड़ी अनहोनी होने से टल गई। इधर, बिजली विभाग के अधिकारी जेई नीरज गुप्ता ने बताया कि संभवतः लोड बढ़ने से ब्लास्ट हुआ हो फिर भी डीपी को उतरवाकर जांच करवा ली जाएगी और दूसरी डीपी वहां पर रख दी जाएगी।
