मार्कवेयन मुलिन होंगे अमेरिका के नए होमलैंड सिक्योरिटी सचिव, क्रिस्टी नोएम को नई जिम्मेदारी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ओक्लाहोमा से सीनेटर मार्कवेयन मुलिन को अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (DHS) का नया सचिव नियुक्त किया जाएगा। यह नियुक्ति 31 मार्च 2026 से प्रभावी होगी।वर्तमान होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम को नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें द शील्ड ऑफ द अमेरिका नामक पश्चिमी गोलार्ध की नई सुरक्षा पहल का विशेष दूत (Special Envoy) बनाया जाएगा। इस नई पहल की औपचारिक घोषणा शनिवार को दौराल,फ्लोरिडा में की जाएगी।

ट्रंप ने नोएम के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गृह सुरक्षा विभाग में शानदार काम किया है, विशेष रूप से सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर उनके प्रयासों के उल्लेखनीय परिणाम मिले हैं। उन्होंने उनके योगदान के लिए आभार भी व्यक्त किया।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मार्कवेयन मुलिन ने पहले 10 वर्षों तक हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में और पिछले तीन वर्षों से सीनेट में ओक्लाहोमा के लोगों का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया है।

उन्होंने मुलिन को मजबूत नेता बताते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर दृढ़ रुख रखने वाले नेता हैं।मुलिन को ट्रंप का करीबी समर्थक और मागा वॉरियर भी माना जाता है। राजनीति में आने से पहले वे एक अपराजित पेशेवर एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर भी रह चुके हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

Next Post

खरगोन के महालक्ष्मी मंदिर का स्मरण कर सीएम डॉ यादव ने की प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना

Fri Mar 6 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खरगोन के प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर का उल्लेख करते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने संदेश में देवी लक्ष्मी की स्तुति का वैदिक मंत्र उद्धृत करते हुए लिखा हिरण्यवर्णा हरिणीं सुवर्णरजतस्रजाम्। चन्द्रां […]

You May Like