FIR टास्क कराने के नाम पर युवती से 7 लाख हड़पे

जबलपुर: टास्क कराने के नाम पर मुनाफे का लालच देकर साइबर ठग ने एक युवती से सात लाख पांच हजार रूपए हड़प लिए। पीडि़ता की शिकायत पर मदनमहल पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक कु. सुरभि ठाकुर 35 वर्ष निवासी अंजनी विहार गढा ने लिखित शिकायत की कि उसे वाट्सअप नम्बर में मैसिज आया जिसमें उसे होटल रेटिंग का टास्क दिया गया है जिसके बदले उक्त काम करने के लिये पेमेंट देने की बात करते हुये उसे एक टेलीग्राम ग्रुप गूगल aटास्क फोर्स में जोडा गया जिसमें टास्क आते थे.

जिसे उसे करना पड़ता था, कुछ टास्क पेड होते थे, उसने एक टास्क पेड वाला किया जिसकी राशि 2 हजार रूपये थी जिसके एवज में उसके एकाउंट में 2800 रूपये आये, उसके बाद उसने और पेड टास्क किये जिसकी राशि उसने यूपीआई एवं आईएमपीएस के माध्यम से भेजी , उक्त टास्कों में उसकी गलती बताते हुये रिपेयर टास्क करने का कहते हुये और टास्क करवाये जिसके लिये उससे और रूपये लिये गये इस प्रकार उससे 7 लाख 5 हजार 280 रूपये की राशि का ट्रांजक्शन कराया गया , जो राशि वापस नहीं की जा रही है।

Next Post

हत्या के प्रयास पर कारावास व जुर्माना

Sat Apr 12 , 2025
जबलपुर: अपर सत्र न्यायाधीश बृजेश सिंह की अदालत ने हत्या के प्रयास के आरोपी जोधपुर पड़ाव जबलपुर निवासी संजू अहिरवार का दोषी करार दिया है। इसी के साथ पांच वर्ष के कारावास की सजा सुना दी। अदालत ने आरोपी पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।अभियोजन की ओर […]

You May Like