आष्टा। इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं के चलते प्रतिबंध होने के बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने डीजे संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए डीजे जब्त किया गया.
गौरतलब है कि वार्षिक परीक्षाओं के मद्दनेजर प्रशासन द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसके बाद भी वैवाहिक आयोजनों के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे परीक्षार्थियों को काफी परेशान कर रहे हैं. ऐसे में प्रशासन द्वारा सुखद कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार भोपाल से आष्टा लाकर नटराज डीजे संचालक द्वारा रात्रि में डीजे बजाया जा रहा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे को बंद कराया तथा डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए डीजे जब्त किया. पुलिस ने मन्नू कुशवाह निवासी मुबारकपुर, करन सिंह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया. आमजन से अपील की गई है कि परीक्षा अवधि के दौरान ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी.
