सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को सार्थक कर रहे नपाध्यक्ष राठौर: आलोक शर्मा

सीहोर। शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए अब तक अरबों के कार्य नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किए हैं. नपा के विकास कार्यों में सहयोग करना हर नागरिक की जि मेदारी है. यह शहर की प्रगति और बेहतर जीवन स्तर के लिए आवश्यक है. भाजपा का एक ही मंत्र है सबका साथ-सबका विकास इस मूल मंत्र को सार्थक कर रहे नपाध्यक्ष श्री राठौर. उक्त विचार मंडी में विकास कार्य का भूमिपूजन के दौरान सांसद आलोक शर्मा ने कहे.

इस मौके पर सांसद श्री शर्मा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, जिला प्रभारी विकास विरानी, नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, दिलीप राठौर, मुकेश मेवाड़ा, प्रदीप गौतम, कमलेश राठौर सहित अन्य पार्षद व क्षेत्रवासी शामिल थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर आधारित है, जिसका लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक समावेशी विकास को पहुंचाना है. इस मंत्र को जमीनी स्तर पर उतारने में नगर पालिकाएं और स्थानीय निकाय एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सीधे नागरिकों तक पहुंचाने में सहयोग करते हैं. इस विकास के साथ शहर को सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है. प्रिंस राठौर द्वारा नगर में विकास के लिए अनेक कार्य कराए जा रहे हैं.

 

Next Post

पर्यटकों के लिए संवर रहा है तिलवारा गांधी उद्यान : निगमायुक्त

Tue Feb 24 , 2026
जबलपुर: संस्कारधानी के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक गौरव, तिलवारा घाट स्थित गांधी उद्यान का कायाकल्प किया जा रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने इस संबंध में बताया कि यह उद्यान अब केवल एक बगीचा न रहकर, पर्यटन और शांति का एक आधुनिक केंद्र बनेगा। इसके संवरने से स्थानीय नागरिकों को लाभ […]

You May Like