पर्यटकों के लिए संवर रहा है तिलवारा गांधी उद्यान : निगमायुक्त

जबलपुर: संस्कारधानी के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक गौरव, तिलवारा घाट स्थित गांधी उद्यान का कायाकल्प किया जा रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने इस संबंध में बताया कि यह उद्यान अब केवल एक बगीचा न रहकर, पर्यटन और शांति का एक आधुनिक केंद्र बनेगा। इसके संवरने से स्थानीय नागरिकों को लाभ मिलेगा, बल्कि बाहरी पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर लैंडस्केपिंग के साथ यह उद्यान अब पर्यटकों के लिए पहले से कहीं अधिक आकर्षक बनेगा।

पिकनिक और पारिवारिक भ्रमण के लिए यह एक आदर्श स्थान होगा। निगमायुक्त के निर्देशों के अनुसार, उद्यान की सफाई, पौधों की छंटाई और नई घास लगाने से यहां का वातावरण और भी शुद्ध और शांतिदायक हो जाएगा।उन्होंने बताया कि बेंचों की मरम्मत, लाइटिंग की व्यवस्था और वॉकिंग ट्रैक के सुदृढ़ीकरण से स्थानीय नागरिकों को सुबह-शाम की सैर के लिए एक बेहतरीन जगह मिलेगी। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि तिलवारा गांधी उद्यान में मध्य प्रदेश का सबसे ऊँचा राष्ट्रध्वज 75 मीटर यानी 246 फीट शान से लहरा रहा है। उद्यान के संवरने से इस गौरवमयी स्थल की गरिमा और अधिक बढ़ जाएगी, जिससे यहाँ आने वाले हर नागरिक में देशभक्ति का संचार होगा। तिलवारा गांधी उद्यान महात्मा गांधी की स्मृतियों और नर्मदा की पवित्रता का संगम है। हमारा प्रयास है कि इसे पिकनिक और पारिवारिक भ्रमण के लिए शहर का सबसे आदर्श स्थान बनाया जाए।

Next Post

कानपुर में डिग्री फैक्ट्री का भंडाफोड़: 9 राज्यों की 14 यूनिवर्सिटी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा

Tue Feb 24 , 2026
छतरपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। किदवई नगर पुलिस की कार्रवाई में सामने आया कि गिरोह का सरगना शैलेंद्र कुमार ओझा घर बैठे ही नौ राज्यों की 14 नामी यूनिवर्सिटियों की डिग्री महज सात दिन में उपलब्ध कराने […]

You May Like