टमटम में बैठी महिला के बैग से सोने-चांदी के जेवर गायब, सिटी थाने पहुंची फरियादी

ग्वालियर: डबरा शहर में टमटम में यात्रा कर रही एक महिला के बैग से सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित महिला डबरा सिटी थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार महिला टमटम में बैठकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान उसके बगल में दो महिलाएं आकर बैठ गईं। सफर के दौरान किसी समय दोनों महिलाओं ने मौका पाकर फरियादी महिला के बैग से सोने-चांदी के जेवर निकाल लिए। जब महिला अपने घर पहुंची और बैग चेक किया तो जेवर गायब मिले, जिसके बाद उसे चोरी का संदेह हुआ।
घटना की जानकारी मिलने पर महिला तुरंत डबरा सिटी थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक संदिग्ध महिला को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है। वहीं पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और अन्य संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Next Post

होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन के जरिए ताकत दिखाएंगे बालेंदु शुक्ला

Tue Mar 10 , 2026
ग्वालियर: अब 11 मार्च को 1, झांसी रोड पर होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसमें पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता बालेन्दु शक्ला व अभी हाल ही युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने प्रांजल तिवारी सूत्रधार बने है। प्रांजल तिवारी अभी हाल ही में युवक कांग्रेस का […]

You May Like

मनोरंजन