ग्वालियर: अब 11 मार्च को 1, झांसी रोड पर होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसमें पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता बालेन्दु शक्ला व अभी हाल ही युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने प्रांजल तिवारी सूत्रधार बने है। प्रांजल तिवारी अभी हाल ही में युवक कांग्रेस का महासचिव पद का चुनाव जीतकर उत्साह में हैं। 11 मार्च को बंगला नंबर 1 झांसी रोड पर दिग्गज कांग्रेसियों का जमाबडा होगा।
यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव, पूर्व मंत्री व सीडब्ल्यूसी के सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह जैसे दिग्गज जुट रहे है। पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला के राइट हैंड लतीफ खान मल्लू बताते हैं कि झांसी रोड पर आयोजन की तैयारी कर ली गई है। उनका कहना है कि लगभग 500 दिग्गज कांग्रेसी यहां जुटेंगे।
ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व भी पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जैसे दिग्गज कांग्रेस नेताओं की आवाजाही होने लगी है।
