कसाई मंडी के दो मंजिला मकान में आग लगी 

सीहोर। जिला मुख्यालय स्थित कसाई मंडी के एक दो मंजिला मकान में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि गैरेज में खड़ी जिप्सी व कार सहित दो बाइक लपटों की चपेट में आ गईं. गनीमत रही कि समय रहते ऊपरी मंजिल पर रहने वाला परिवार मकान से बाहर निकल आया. दो दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस आगजनी में लगभग 15 लाख रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 26 के पूर्व पार्षद हाजी सलीम के दो मंजिला मकान के निचले तल पर उनके वाहन खड़े रहते हैं.जबकि उनका परिवार ऊपरी तल पर रहता है. बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे अज्ञात कारणों के चलते उनके मकान के निचले तल में आग लग गई. उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था. आग फैल गई और वहां खड़ी एक जिप्सी, कार सहित दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान काला धुआं जब ऊपरी मंजिल तक पहुंचा तब परिजनों को आगजनी का पता चला. वह आनन- फानन में नीचे उतरे. तब तक आग प्रथम तल तक जा पहुंची थी और वहां रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया था. मकान से उठता काला धुआं आग की विकरालता को बयां कर रहा था. आग की लपटों को देखकर आसपास के रहवासियों में

संकरी गलियों के कारण दमकलकर्मी हुए परेशान

आगजनी की सूचना मिलने के तत्काल बाद फायर ब्रिगेड मौके के लिए रवाना हो गई थी, लेकिन आगजनी स्थल तक पहुंचने में दमकलकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. तंग गलियों में बेतरतीब खड़े दुपहिया वाहनों की वजह से दमकल को पहुंचने में परेशानी हुई. तब तक मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. दमकलकर्मियों भगवानसिंह, साबिर खान, आरिफ शेख और तरुण परमार ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया. लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद दो दमकलों एवं एक ट्रैक्टर- टैंकर की मदद से आग काबू में आ सकी.

Next Post

शाजापुर व कालापीपल में सामूहिक विवाह सम्मेलन

Wed Apr 30 , 2025
शाजापुर। बुधवार का दिन विवाह सम्मेलनों के नाम रहा. अक्षय तृतीया होने के कारण सामाजिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, तो वहीं कालापीपल में मुख्यमंत्री कन्यादान का भव्य आयोजन किया गया. सुबह पाटीदार समाज, दोपहर को क्षत्रिय समाज और फिर कालापीपल में मुख्यमंत्री महा कन्यादान विवाह सम्मेलन में शामिल […]

You May Like