ट्रांसफॉर्मर में भड़की आग 

जबलपुर। पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड के गाजी नगर मंगन होटल के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर में शनिवार शाम करीब 6 बजकर 10 मिनिट पर अचानक आग भड़क उठी जिसके बाद स्थानीय जनों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने नवभारत को बताया कि सूचना देने के बहुत देर बाद फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा जब तक स्थानीय लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया था। उधर फायर अमले ने कहा कि एक वाहन के जरिए आग पर काबू पाया गया है। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार गाजी नगर गोहलपुर बस्ती नंबर 1 में मौजद ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग भड़क उठी थी। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि लूज कनेक्शन या शॉट सर्किट की वजह से आग भड़की है।

Next Post

राजीव गांधी नगर के 120 परिवारों के पास अब बचे 4 दिन

Sat Dec 6 , 2025
जबलपुर। कैंट के राजीव गांधी नगर की सैन्य जमीन पर अतिक्रमण कर पिछले कई सालों से रह रहे करीब 120 परिवारों के पास आशियाने हटाने के लिए अब महज 4 दिन बचे हुए हैं ऐसे में वे सभी काफी बेचैन नजर आ रहे हैं। हालांकि शनिवार को इन परिवारों के […]

You May Like