भैरूंदा। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में अनेक जल संरक्षण एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. इसी क्रम में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शासकीय संदीपनी स्कूल द्वारा नर्मदा नदी के नीलकंठ घाट पर नदी को जानो कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जल एवं नदी संरक्षण के बारे में जानकारी दी. नागरिकों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. सभी शिक्षकों, नागरिकों और विद्यार्थियों ने घाट पर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया.
स्वच्छता का संदेश देते हुए लिया प्रकृति संरक्षण संकल्प
