बुधनी। शिक्षा के प्रति समर्पण और शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय द्वारा सराहनीय पहलकरते हुए प्राचार्य सुधा सोलोमन के नेतृत्व में शिक्षकों ने द्वार-प्रवेश अभियान चलाकर विद्यार्थियों के घर-घर पहुंचकर उन्हें नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया. अभियान के अंतर्गत शिक्षकों की टीमों ने उन विद्यार्थियों से मुलाकात की जो पिछले कुछ दिनों से अनुपस्थित थे या स्कूल आने में रुचि नहीं दिखा रहे थे. शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और शिक्षा से जुड़ी बाधाओं को दूर करने का आश्वासन दिया. प्राचार्य सुधा सोलोमन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन और नियमितता विकसित करना है. उन्होंने कहा जब शिक्षक बच्चों के घर पहुंचते हैं, तो छात्र व शिक्षक के बीच आत्मीय संबंध मजबूत होता है, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है.
