बुधनी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष सत्र का आयोजन किया गया. थाना प्रभारी संदीप जाट ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के पहलुओं से अवगत कराते हुए हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग की अनिवार्यता पर जोर दिया. उन्होंने संवादात्मक शैली में विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया. अंत में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. यह आयोजन प्रधानाचार्या मोनिका रोहिल्ला के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ.
विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया गया जागरुक
