गौरी संग आमिर खान ने जमकर दिए पोज, कपिल शर्मा की फिल्म की स्क्रीनिंग में मचा सेलेब्स का धमाका

कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की मुंबई में भव्य स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए।

कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 आखिरकार रिलीज हो चुकी है। रिलीज से ठीक एक दिन पहले मुंबई में फिल्म की भव्य स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के कई बड़े चेहरे शामिल हुए। रेड कार्पेट पर कई सितारे पहुंचे और इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सबसे पहले बात कपिल शर्मा की करें तो वो अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ स्क्रीनिंग पर पहुंचे। पति-पत्नी की यह जोड़ी कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आई। कपिल और गिन्नी का ये प्यारा अंदाज़ फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। टीवी की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह भी फिल्म सपोर्ट करने पहुंचीं। खास बात यह रही कि भारती इन दिनों प्रेग्नेंट हैं, फिर भी अपने भाई जैसे दोस्त कपिल का साथ देने के लिए वह स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Next Post

BB19 ट्रॉफी लिए गौरव खन्ना पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, बप्पा के किए दर्शन

Fri Dec 12 , 2025
Bigg Boss 19 विजेता गौरव खन्ना ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस बीच उनके पिता ने शो के कुछ कंटेस्टेंट्स पर गौरव का मजाक उड़ाने और करियर पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।  बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में जीत दर्ज करने वाले गौरव खन्ना इन दिनों चर्चा के […]

You May Like