खेत में भड़की आग से किसान की मौत

सतना :जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में आग लगने से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। संत टोला वार्ड क्रमांक 11 निवासी मुन्नीलाल त्रिपाठी (55) अपने खेत में बनी मड़ैया में सो रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में लगी आग तेजी से फैलते हुए मड़ैया तक पहुंच गई और देखते ही देखते विकराल हो गई। आग की चपेट में आने से वहां रखा सामान भी जलने लगा। मड़ैया और सामान को बचाने के प्रयास में मुन्नीलाल त्रिपाठी गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अधिक झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जैतवारा थाना प्रभारी अभिषेक पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों में नाराजगी
कोठी अस्पताल में पोस्टमार्टम को लेकर डॉक्टरों द्वारा आनाकानी किए जाने की बात सामने आई है, जिससे परिजनों में नाराजगी देखी गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में लगने वाली आग अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती है। उन्होंने प्रशासन से नरवाई जलाने पर रोक और त्वरित नियंत्रण के इंतजाम करने की मांग की है।

Next Post

पेरोल पर आकर 10 वर्ष से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Thu Apr 23 , 2026
मुलताई। हत्या के प्रकरण का आरोपी जो कि जेल से पेरोल पर आया और पेरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी वापस ना आते हुए करीब 10 साल पहले फरार हो गए आरोपी को थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया […]

You May Like