इंदौर: हीरा नगर थाना क्षेत्र में शराब पीने पर पिता की डांट से नाराज 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस के अनुसार सूरज नगर निवासी अनिल (26) रोलिंग मिल में मजदूरी करता था और उसे शराब की लत थी. इसी बात को लेकर घर में विवाद होता रहता था. बीती रात भी शराब पीकर घर लौटने पर पिता ने उसे फटकार लगाई, जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया.
देर रात बहन ने कमरे में जाकर देखा तो अनिल फंदे पर लटका मिला. परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
Next Post
टावर पर चढ़ा व्यक्ति, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना
Mon Jun 8 , 2026
सिंगरौली: जिले के खुटार चौकी क्षेत्र अंतर्गत हरईया डिग्घी गांव में एक व्यक्ति द्वारा हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ने की घटना सामने आई।सूचना के अनुसार, अजनी बसोर नामक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद और पुलिस कार्रवाई में निराकरण न होने के आरोपों के चलते यह कदम उठाया। बताया जा रहा है […]

You May Like
-
1 year ago
डुमना में युवक नेे लगाई फांसी
-
1 year ago
SP ने किया थाना चुरहट का औचक निरीक्षण