टावर पर चढ़ा व्यक्ति, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना

सिंगरौली: जिले के खुटार चौकी क्षेत्र अंतर्गत हरईया डिग्घी गांव में एक व्यक्ति द्वारा हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ने की घटना सामने आई।सूचना के अनुसार, अजनी बसोर नामक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद और पुलिस कार्रवाई में निराकरण न होने के आरोपों के चलते यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें कर रहा था और मानसिक रूप से परेशान था।

घटना की जानकारी मिलते ही खुटार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर बड़ी अनहोनी को टाल दिया।यह मामला कल का बताया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

प्रवर्तन निदेशालय ने 142 करोड़ रुपये के सीमा पार ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की छापेमारी

Mon Jun 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का एक दल सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में मिजोरम-म्यांमार सीमा, त्रिपुरा-बंगलादेश सीमा और पश्चिम बंगाल में चार जगहों पर तलाशी ले रहे हैं। ईडी का यह मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), अगरतला ज़ोनल इकाई द्वारा दर्ज किये गये एक […]

You May Like