कार के पलटने से दो लोगों की मौत, दो लोग घायल

सीहोर, 27 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी इलाके के बांद्राबांध में एक कार अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के बुधनी थाना क्षेत्र के बांद्राबांन में आज तडके चार बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में शाहगंज निवासी जतिन चौहान और वैभव साहू की मौत हुई है, जबकि नीलेश और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना मिलनी पर बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों काे उपचार के लिए नर्मदापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

सौरभ शर्मा की ओर से समर्पण संबंधी आवेदन लगाया गया अदालत में

Mon Jan 27 , 2025
भोपाल, 27 जनवरी (वार्ता) लोकायुक्त पुलिस के छापों के बाद चर्चा में आए परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की ओर से आज यहां विशेष अदालत में समर्पण संबंधी आवेदन लगाया गया। सूत्रों के अनुसार इस घटनाक्रम से माना जा रहा है कि सौरभ शर्मा शीघ्र ही अदालत के […]

You May Like