
भोपाल। महापौर मालती राय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद में आयोजित स्कूल चले हम प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2025 में सम्मिलित हुई और छात्राओं को नए शिक्षा सत्र की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद पप्पू विलास, नवल प्रजापति, जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र अहिरवार, प्राचार्य , शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी. महापौर राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर नये शिक्षा सत्र के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया. महापौर राय ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए नए शिक्षा सत्र की बधाई दी और उनके भविष्य की कामना की.
