काबुल, 16 मार्च (वार्ता) पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में रविवार रात सीमा पार से किये गये हमलों में दो लोग मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी तोपखाने ने रविवार रात गुरबाज और जाजी मैदान जिलों के कुछ इलाकों को निशाना बनाया। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग जख्मी हो गये। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक, दो हफ्ते पहले सीमा पर शुरू हुई झड़पों के बाद से अब तक कई लोग मारे गये और घायल हुए हैं।
Next Post
स्टार प्लस ने नए शो 'तुम देना साथ मेरा' का किया एलान
Mon Mar 16 , 2026
मुंबई, 16 मार्च (वार्ता) स्टार प्लस दर्शकों के लिए नया शो ‘तुम देना साथ मेरा’ लेकर आ रहा है । इस शो के जरिए फैंस के पसंदीदा कलाकार सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया लंबे समय बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। अपराजिता और रक्षित के रूप में उनकी वापसी […]

You May Like
-
11 months ago
स्वदेशी से विकसित भारत का संकल्प
-
1 month ago
बैढ़न में दोपहर से छाए रहे काले बदरा
