शरद पूर्णिमा पर 31 किलो हलवे का लगाया भोग

बागली/पिपरी। ग्राम पंचायत मुख्यालय पोटला में धार्मिक स्थान संत सिंगाजी मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा अवसर पर 31 किलो देसी घी से निर्मित हवा प्रसादी का भोग लगाया गया इस दौरान ग्राम वासियों ने यहां स्थित श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना की और संत सिंगाजी महाराज को हलवे की प्रसादी भोग समर्पित की बाद में यह प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया.

श्रद्धालुओं ने बताया कि शरद पूर्णिमा अवसर पर अन्य स्थानों पर दूध खीर वितरित करने का प्रचलन है, लेकिन पोटला में इस दिन सिंगाजी महाराज को हलवा प्रसादी भोग लगाया जाता है। श्रद्धालु सुरेंद्र कुमार जैन आचार्य रतन सिंह सेंधव शक्ति महाराज गिरधर गुप्ता सिंधु यादव महेश यादव दीपक नामदेव आचार्य राज नारायण मिश्रा अमित सोनी नितिन जैन आदि श्रद्धालु भक्तों ने इस परंपरा को निर्वहन करने में अपना सहयोग दिया। लगाए गए भोग को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में बांटा गया

Next Post

मप्र कैबिनेट : सिंचाई, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए 8,225 करोड़ मंजूर

Tue Oct 27 , 2026
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं एवं वित्तीय प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। राज्य में […]

You May Like